सलगी में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत

 

  • तीन दिन से गिरा हुआ था तार, विभाग लापरवाह

टीम एबीएन, लोहरदगा। कुडू प्रखंण्ड के सलगी पंचायत के महतोटोली में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मवेशियों की मौत हो गई है। महतोटोली निवासी स्व. सुखदेव उरांव की पत्नी बबिया उराईन के  दो मवेशियों कि मौत बिजली तार के चपेट में आने से हो गई है, जिससे उसे पचास हजार का नुकसान हुआ है।

महिला किसी तरह बैल बकरी पालकर अपना गुजारा करती है। चऱने के क्रम में दोनो मवेशी तार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत प्रवाहित तार गत तीन दिनों  से गिरा हुआ था, बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है। 

ग्रामीणों का कहना है कि सलगी पंचायत में बिजली तार की स्तिथि इतनी जर्जर हो गई है बार बार विधुत तार गिरता रहता है। इस घटना से ग्रामीण खासे आक्रोशित हैं, उनका कहना है कि विभाग यदि लापरवाही से बाज नही आती है तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse