श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हेंदलासो में निकली भव्य जलयात्रा

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर प्रखंड के  हेंदलासो में श्री हनुमान जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार को भव्य जलयात्रा निकाली गई। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन 06 मई से 10 मई तक होना है।
शनिवार को निकाली गई भव्य जल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्त्री, पुरुष व युवतियां शामिल हो कर हेंदलासो स्थित शंख नदी संगम से श्रधालुओं ने जल उठा कर ग्रामीण गलियों, टोलों, मुहल्लों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। 

जहां यज्ञाचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, अनुप देव पौराणिक, पवन नाथ मिश्रा, उमेश नाथ मिश्रा, दिनेश देव पौराणिक ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। जिसमे यजमान के रूप में लाल चंद्र किशोर नाथ शाहदेव, लाल मनोज नाथ शहदेव, लाल नवल नाथ शाहदेव, लाल राजेश्वर नाथ शाहदेव, लाल बलराम नाथ शाहदेव, लाल निरंजन नाथ शाहदेव, लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव, लाल कृष्ण मुरारी नाथ शहदेव, लाल सूरज नाथ शाहदेव सहित गोविंद मांझी, सुनील वर्मा, प्रसाद साहू, सचित वर्मा, अभय वर्मा, मनीष ठाकुर, पवन ठाकुर, विवेक, रितिक, रवि लाल, टिंकू चौधरी, रिंकू ठाकुर, दीपक लाल, शंकर शाह देव शामिल हुए। 

मौके पर गांव की महिलाएं  हेदलासो, कूजरा, समस्त क्षेत्रवासी, बड़े उत्साह के साथ जग को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse