धनबाद : महिला की भूख हड़ताल से सकते में आजसू नेता हीरालाल

 

  • रंग लायी महिला की भूख हड़ताल, आजसू नेता पर हो सकती है कार्रवाई

टीम एबीएन, धनबाद। रैयत जमीन पर घर बनाने के एवज में 5 लाख रुपये की रंगदारी नहीं दिए जाने पर महिला के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आजसू नेता पर भी कार्रवाई की संभावना प्रबल हो गयी है। यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय पर अमर कुमार पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए दी।

 इससे पूर्व आजसू छात्र नेता हीरालाल महतो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी केड़िया महताईंन को पिछले दिनों प्रशासन ने जबरन अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज के बाद घर पहुंचा दिया था। मामले में डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि हीरालाल महतो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

रंग लाई महिला की भूख हड़ताल : पीड़ित परिवार के द्वारा हीरालाल महतो के बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी थी। जांच के क्रम में यदि हीरालाल महतो की संलिप्ता सामने आती है, तो उसे हर हाल में गिरफ्तार किया जायेगा। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

बताते चलें कि आजसू नेता हीरालाल महतो पर रंगदारी मांगने और जमीन पर कब्जा के विरोध में केड़िया महताइन परिजनों के साथ भूख हड़ताल पर बैठी थी। तबीयत खराब हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में परिजनों को जबरन हटाया गया था। मामला जमीन से जुड़ा है।

आजसू नेता पर हो सकती है कार्रवाई : बरवाअड्डा क्षेत्र के भेलाटांड आठ लेन के किनारे पर लगभग 5 कट्ठा जमीन उनकी है, जिस पर चारदीवारी निर्माण के दौरान 26 मार्च को मारपीट की गयी थी। जिसमें हीरालाल महतो सहित अन्य को आरोपी बनाया गया था और पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने पर सभी रणधीर वर्मा चौक पर धरना दे रहे थे। वहीं, पुलिस ने आश्वस्त किया कि हर हाल में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse