टीम एबीएन, रांची। पिछले कुछ दिनों से राजधानी समेत पूरे राज्य में आंशिक बादल छाये रहने व बूंदाबांदी से जहां तापमान गिर गया था। वहीं ताजा आंकड़ा बता रहा है कि 10 मई तक पूरे राज्य का आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि होगी। फिर से गर्मी का असर बढ़ेगा।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो लोहरदगा के कुछ हिस्सों में सबसे अधिक 18.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री गोड्डा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रामगढ़ जिले का रिकार्ड किया गया है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर शहर के आम जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। मौसमी बीमारी मसलन सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित लोगों की संख्या अस्पतालों में बढ़ने लगी है।
मौसम केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मोचा चक्रवात का असर झारखंड में दिखेगा। बंगाल के कुछ हिस्सों में और उत्तर पूर्वी राज्यों में इसका अधिक असर दिखेगा। 7 मई तक चक्रवात की तीव्रता का निर्धारण होने और कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही झारखंड में इसका असर होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse