टीम एबीएन, लोहरदगा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुजरा, लोहरदगा तीन छात्राओं ने जेईई- मेंस की परीक्षा पास कर जिले को गौरवान्वित किया है। समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के किसी भी एकलव्य विद्यालय की कोई छात्रा जेईई मेंस एग्जाम में सफल नहीं हुए हैं। लोहरदगा एकलव्य विद्यालय की छात्राएं लगातार बेहतर कर रही हैं। पिछले तीन सालों से लगातार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रिकॉर्ड कायम किया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अमृता मिश्रा स्वाति कुजूर, किरण तिर्की और ललिता कुमारी ने आल इंडिया एसटी रैंक कैटेगरी में क्रमश: 6936, 15407, 17103 प्राप्त किया है।
विद्यालय की प्रिंसिपल अमृता मिश्रा ने बताया कि छात्राओं को यथासंभव जेईई-एडवांस की तैयारी के लिए सहयोग किया जाएगा। यह परीक्षा चार जून को होनी है। जेईई-मेंस की परीक्षा सामान्य परीक्षा नहीं है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से योग्य छात्र-छात्राओं को अनेक प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश मिलता है।
यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा वर्ष में दो बार में आयोजित कराई जाती है। जेईई-मेंस की परीक्षा छ्ह से 15 अप्रैल तक आयोजित की गयी थी। जिसमें एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की आठ छात्राओं ने सेशन-दो की परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से तीन छात्राओं ने जेईई-एडवांस की परीक्षा की पात्रता प्राप्त कर ली है। छात्राएं बधाई की पात्र हैं।
विद्यालय के कर्मठ और योग्य शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, विद्यालय प्रबंधन के सहयोग और स्कूल के बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण में अपने अदम्य परिश्रम से छात्राओं ने अपने सपने को साकार किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरा विद्यालय परिवार उत्साहित है।
इन तीन छात्राओं का सम्बन्ध ऐसे परिवार से है, जो शिक्षा से बहुत दूर है। न ही इनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। यह सभी छात्राएं सामान्य किसान परिवार से आती हैं। इनके जीवन में परिवर्तन लाने का श्रेय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुजरा को जाता है। यहां का शैक्षिक वातावरण अच्छा है, जो छात्राओं को सदैव मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।
यहां के सभी शिक्षक तन्मयता से छात्राओं को शिक्षा प्रदान करते हैं। उसी का परिणाम है कि बिना किसी विशिष्ट कक्षा और बिना किसी विख्यात शिक्षण संस्थान में जाये। छात्राओं ने इस कठिन परीक्षा को पास कर लिया है।
इससे पूर्व में भी इस विद्यालय की तीन छात्राओं ने 2020 में और 2022 में दो छात्राओं ने जेईई-मेंस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। जिसमें एक बीआईटी मेसरा और एक बीआईटी सिंदरी में अध्ययनरत हैं।
लोहरदगा की छात्राओं की सफलता पर विद्यालय की निदेशिका करुणा शर्मा, उपनिदेशक बिपिन बिहारी सिंह, प्रभारी प्राचार्या अमृता मिश्रा, आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल अधिकारी- सह -परियोजना निदेशक अरविंद कुमार लाल, जिला कल्याण अधिकारी राम नारायण राम अन्य विभागीय कर्मचारियों और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse