टीम एबीएन, रांची। झारखंड के किसानों के लिए एक बुरी खबर है। राज्य में दो दिन तक ओलावृष्टि होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि 30 अप्रैल और 1 मई को झारखंड के उत्तरी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इससे किसानों की फसल को नुकसान हो सकता है। कहा गया है कि सरसों, फल एवं सब्जियों, दलहनी फसल को नुकसान हो सकता है। मवेशियों को भी नुकसान हो सकता है। इसलिए किसानों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, खेतों में जलभराव के कारण सरसों की फसलें झुक सकती हैं। उसकी जड़ की वृद्धि बाधित हो जायेगी। तना सड़ जायेगा और अल्टरनेरिया ब्लाइट जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ओलावृष्टि की वजह से सरसों की फली गिर जायेगी। इसलिए किसानों को अपनी फसल की समय पर कटाई कर लेनी चाहिए। साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखना चाहिए। कृषि क्षेत्र पर ओलावृष्टि का प्रभाव आधारित पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगर फली पीली भूरी हो गयी हो, तो उसकी कटाई कर लें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse