केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव ने चीफ इंजीनियर सहित रिक्त 779 पदों में नियुक्ति पर जोर

 

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि मनरेगा के रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की जाये। हर हाल में तकनीकी स्टॉफ की भर्ती करने को कहा है ताकि मनरेगा योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सके। 

राज्य में मनरेगा में राज्य स्तर से जिला व प्रखंड स्तर तक 4350 स्वीकृत पद हैं जिनमें 3571 पद पर कर्मी कार्यरत हैं। वहीं, 779 पद अभी रिक्त है। मनरेगा के काम में राज्यस्तर पर चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता की बहाली करने को कहा गया है। 

हालांकि, झारखंड में ये दोनों पद अभी तक सृजित नहीं हैं, ऐसे में पद सृजित कर नियुक्ति करने को कहा है। वहीं, राज्य स्तर पर कार्यपालक अभियंता का पद सृजित है पर इंजीनियरकी नियुक्ति नहीं हुई है। 

जिला स्तर पर कार्यपालक,सहायक व कनीय अभियंता का पद ही स्वीकृत नहीं हुआ है। ऐसे में इन तीनों लेबल में पद सृजित कर नियुक्ति करने को कहा गया है। प्रखंड स्तर पर कनीय अभियंता और सहायक अभियंता के पद सृजित हैं, पर यहां भी रिक्तियां हैं।

पद रिक्त होने की वजह से मनरेगा का काम प्रभावित हो रहा है, योजनाओं का निरीक्षण, मापी इत्यादि में परेशानी हो रही है। ऐसे में अभी 779 पद रिक्त हैं वहीं, नये पद सृजित किए गये तो इसकी संख्या और बढ़ेगी। अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग जल्द ही संविदा पर तकनीकी स्टॉफ की नियुक्ति प्रारंभ करने की दिशा में काम कर रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse