टीम एबीएन, रांची। झारखंड के 14 जिलों में 15 जगहों पर हेल्थ सेंटर, डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनाये जायेंगे। इन भवनों को बनाने में राज्य सरकार करीब 217 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च करेगी। साहिबगंज के उधवा ब्लॉक, गोड्डा के बसंतराय और लातेहार के बालूमाथ में कम्यनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण कराया जायेगा। वहीं लोहरदगा, कोडरमा, गुमला और साहिबगंज में डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर बनाया जायेगा। चांडिल के सब डिविजनल हॉस्पिटल का रिडेवलपमेंट किया जायेगा। पलामू, दुमका और हजारीबाग में बीएससी नर्सिंग कॉलेज और हॉस्टल का निर्माण होगा। गिरिडीह के सरिया बलॉक में और गढ़वा के सदर अस्पताल कैंपस में 50 बेड का सब डिविजनल हॉस्पिटल बनेगा। जमशेदपुर में धनवंतरी आयुष हॉस्पिटल और बोकारो में 50 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनाया जायेगा। 9 से 18 महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य झारखंड राज्य बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के जरिये इन भवनों का निर्माण कराया जायेगा। 9 से 18 महीने के भीतर भवन निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर कॉरपोरेशन ने इ-प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी कर दिया है। 4 मई को टेंडर पब्लिश होगा। 24 मई शाम 5 बजे तक टेंडर पेपर्स लिए जायेंगे। वहीं 26 मई को बीड खोला जायेगा। झारखंड के 14 जिलों में 15 जगहों पर हेल्थ सेंटर, डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनाये जायेंगे। इन भवनों को बनाने में राज्य सरकार करीब 217 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च करेगी। साहिबगंज के उधवा ब्लॉक, गोड्डा के बसंतराय और लातेहार के बालूमाथ में कम्यनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण कराया जायेगा। वहीं लोहरदगा, कोडरमा, गुमला और साहिबगंज में डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर बनाया जायेगा। चांडिल के सब डिविजनल हॉस्पिटल का रिडेवलपमेंट किया जायेगा। पलामू, दुमका और हजारीबाग में बीएससी नर्सिंग कॉलेज और हॉस्टल का निर्माण होगा। गिरिडीह के सरिया बलॉक में और गढ़वा के सदर अस्पताल कैंपस में 50 बेड का सब डिविजनल हॉस्पिटल बनेगा। जमशेदपुर में धनवंतरी आयुष हॉस्पिटल और बोकारो में 50 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनाया जायेगा। 9 से 18 महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य झारखंड राज्य बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के जरिये इन भवनों का निर्माण कराया जायेगा। 9 से 18 महीने के भीतर भवन निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर कॉरपोरेशन ने इ-प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी कर दिया है। 4 मई को टेंडर पब्लिश होगा। 24 मई शाम 5 बजे तक टेंडर पेपर्स लिए जायेंगे। वहीं 26 मई को बीड खोला जायेगा। कहां कितने में बनेगा अस्पताल उधवा ब्लॉक (साहिबगंज)- कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बिल्डिंग- 10,38,97,900 बसंतराय ब्लॉक (गोड्डा)- कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बिल्डिंग- 10,38,97,900 बालूमाथ ब्लॉक (लातेहार)- कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बिल्डिंग- 10,38,97,900 लोहरदगा- डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर- 3,20,48,242 कोडरमा- डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर- 3,20,48,242 गुमला- डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर- 3,20,48,242 साहिबगंज- डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर- 3,20,48,242 चांडिल- अनुमंडल अस्पताल का रिडेवलमेंट- 16,61,84,717 पलामू- बीएलसी नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल- 23,33,21,706 दुमका- बीएलसी नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल- 23,33,21,706 हजारीबाग- बीएलसी नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल- 23,33,21,706 गिरिडीह- 50 बेड का अनुमंडल अस्पताल- 22,78,46,296 गढ़वा- 50 बेड का हास्पिटल बिल्डिंग- 22,60,17,707 जमशेदपुर- आयुष धनवंतरी हॉस्पिटल- 19,00,18,341 बोकारो- 50 बेड का क्रिटकल केयर हॉस्पिटल- 22,60,17,783
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse