अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव : नामांकन की दौड़ में डीसांटिस से आगे निकले ट्रंप

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। वॉल स्ट्रीट जर्नल के सर्वेक्षण के मुताबिक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने अगले राष्ट्रपति के नामांकन की दौड़ में फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस पर बढ़त हासिल कर ली है। सर्वेक्षण से पता चलता है कि ट्रंप अधिकांश प्राइमरी इलेक्टोरेट का समर्थन हासिल करने में सफल रहे। 

यह सर्वेक्षण यह भी बताता है कि डीसांटिस राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष कर रहे हैं। सर्वेक्षण के परिणामों के मुताबिक 51 फीसदी रिपब्लिकन  प्राथमिक मतदाता रॉन डीसांटिस की तुलना में डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करते हैं। डिसांटिस को 38 फीसदी लोगों द्वारा पसंद किया गया। 

डिसांटिस ने फ्लोरिडा के गवर्नर के रूप में दोबोरा चुने जाने के बाद दिसंबर में 14 अंकों की बढ़त हासिल की थी, लेकिन अब उनकी रेटिंग 13 अंक गिर गई है। डोनाल्ड ट्रंप 12 रिपब्लिकन दावेदारों में 48 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल करने में भी सफल रहे हैं।  

डिसांटिस से इसलिए नाराज हुए प्राइमरी मतदाता : डिसांटिस ने सर्वेक्षण में 24 मतदाताओं के समर्थन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली को 5 फीसदी समर्थन मिला। दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट को सिर्फ 3 फीसदी इलेक्टोरोट का समर्थन मिला। 

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट में बताया कि डिसांटिस की गिरावट कई कारणों से हो सकती है। पहला, डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस में शामिल न होने से उनके चुनावी अवसर प्रभावित हुए। फ्लोरिडा के गवर्नर ने पूर्व राष्ट्रपति के हमलों पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

इसके अलावा यूक्रेन युद्ध को क्षेत्रीय विवाद करार देकर डिसांटिस ने मतदाताओं के एक वर्ग को नाराज कर दिया। गौरतलब है कि इस मसले पर ट्रंप का रुख भी डिसांटिस से बहुत अलग नहीं है। ट्रंप भी कीव को सैन्य और आर्थिक स्तर पर कम सहयोग देने की बात करते आए हैं। 

डिसांटिस की छवि ट्रंप से कहीं बेहतर 

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप अब अपने चुनावी अभियान को और तेज कर सकते हैं। इससे उन्हें रिपब्लिकन मतदाताओं के बीच अपनी जमीन और मजबूत करने में मदद मिलेगी। यह सर्वेक्षण बताता है कि ट्रंप के खिलाफ दायर आपराधिक आरोप रिपब्लिकन मतदाताओं के बीच उनकी छवि को धूमिल करने में विफल साबित हुए हैं। 

सर्वेक्षण में सामने आया है कि  खुद को बहुत रूढ़िवादी करार देने वालों ने ट्रंप की ओर अधिक झुकाव जाहिर किया। यह समूह जीओपी प्राथमिक मतदाताओं का लगभग आधा है। रिपब्लिकन को वोट देने वाली महिलाएं और कॉलेज ग्रेजुएट्स ने भी ट्रंप का पक्ष लिया है। 

हालांकि सर्वेक्षण से पता चलता है कि 84 फीसदी रिपब्लिकन मतदाताओं को लगता है कि ट्रंप की तुलना में डिसांटिस की छवि अधिक सकारात्मक है और 41 फीसद रिपब्लिकन प्राथमिक मतदाताओं को भी लगता है कि डीसांटिस के पास अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को हराने का बेहतर मौका है। कम से कम 48 फीसदी लोगों ने यह भी कहा कि डिसांटिस के पास राष्ट्रपति बनने के लिए बेहतरीन स्वभाव है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse