चंदवा नाबालिग हत्याकांड : पांच आरोपी गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, लातेहार। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश गंझु, पप्पू लोहरा, बाबू लोहरा, लालमोहन सिंह और दीपक मुंडा शामिल है। सभी चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दरअसल, गत 15 अप्रैल को जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के गांव में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया गया है। बाद में उसकी हत्या कर दी गयी थी। 

इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश था। घटना की गंभीरता को देखते हुए लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक स्पेशल जांच टीम का गठन किया था। स्पेशल जांच दल में पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के अलावे कई अन्य पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे।

आरंभ हुई जांच की प्रक्रिया : एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसआईटी के द्वारा वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच आरंभ की गयी। घटनास्थल से पुलिस ने गांजा का चिलम, बीड़ी का रैपर, खून के धब्बे आदि को भी बरामद किया था। इसी क्रम में जांच के दौरान कुछ युवकों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उन लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

घर के पास से ले गये थे उठाकर : पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने स्वीकार किया कि नाबालिग बच्ची को ये लोग उसके घर के पास से उठाकर ले गये थे। उसके बाद सभी लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्ची के शव को पेड़ के नीचे फेंक कर फरार हो गये। आरोपियों ने यह भी बताया कि पहले से बच्ची के परिजनों से उन लोगों की कोई दुश्मनी नहीं थी।

घटना के बाद लोगों में था आक्रोश : घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था घटना के दूसरे दिन है। लोगों ने लगभग 4 घंटे तक एनएच को जाम रखा था। उसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम तो हटा लिया था। उनका आक्रोश कम नहीं हो रहा था। लोगों के बढ़ते आक्रोश के कारण पुलिस भी परेशान थी। छापामारी दल में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र, पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, विकास शर्मा, दिव्य प्रकाश, जमील अंसारी, नारायण यादव समेत अन्य पुलिस के अधिकारी शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse