टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने अडानी को लेकर आज केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने अडानी पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये कैसे आये हैं इसका उत्तर भाजपा की केंद्र सरकार को देना चाहिए। पर मोदी सरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता छीनकर मुद्दा से भटकाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के आने के बाद भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के दूसरे नंबर के अमीर आदमी अडानी के शेयर के दाम तेजी से गिरे, लेकिन बजाय केंद्र सरकार या भाजपा नेताओं द्वारा कोई उत्तर दिये जाने के उल्टा यह कहा जा रहा है कि अडानी पर हमला देश पर हमला है और मुख्य मुद्दे को दूसरी दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दो तरह के तानाशाह होते हैं, एक वह होते हैं जो इस बात से डरते हैं कि कही लोग उससे डरना न बंद कर दें। दूसरे वह होते हैं जो विरोधियों का मुंह कुचल कर बंद करना चाहते हैं। आज सारे विपक्षी दल सरकार के विरोध में हैं और वही प्रश्न राहुल गांधी ने पूछे थे। देश की जनता केंद्र की मोदी सरकार पूछना चाहती है कि काफिला लुटा कहां?
उन्होंने कहा कि अडानी के खाते में इतनी बड़ी रकम कैसे आयी जब अडानी के शेयर औंधे मुंह गिर रहे थे तब एसबीआई और एलआईसी ने उन्हें अपने पैसे कैसे दिये और किसके आदेश से दिये?
उन्होंने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है और जब इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आंच आयेगी तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। चाहे उसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े और कांग्रेस पार्टी देश के लिए हमेशा से कुर्बानी देते आयी है। आज राहुल गांधी आम लोगों की आवाज बन चुके हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse