हजारीबाग : जुआ मामले में विवाद, दोस्त की हत्या के लिए बुलाया शूटर

 

  • दोस्त की गोली मार कर हत्या, बेटे को किया गंभीर रूप से घायल

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डंडई सिवाने नदी पुल के पास गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सीतगढ़ा निवासी अरविन्द हेमरोम ने अपने करीबी दोस्त लक्ष्मण पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही अपने बेटे महेंद्र हेमरोम को गोली मारकर घायल कर दिया। 

मृतक की पहचान रांची निवासी लक्ष्मण पांडे के रूप में हुई। इस संबंध में अरविंद हेमरोम की पत्नी किरण देवी ने बताया कि उसका पति जुआरी है। पति का रांची के दोस्त के साथ जुए की रकम की लेनदेन को लेकर विवाद था। लक्ष्मण ने जब विरोध किया, तो उसने दुश्मनी पाल ली। उसके बाद उसके पति ने दोस्त लक्ष्मण पांडे और बेटे महेंद्र हेमरोम को जान से मारने के लिए बिहार से शूटर मंगवाया था। 

उसके बाद उसके पति ने गोली मारकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। वहीं बेटे के सीने में गोली लगी है, जिसका शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। किरण देवी ने यह भी बताया कि उसके पति उसे और बेटे को परेशान और मारपीट करता था।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इधर, चुरचू अंचल इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 5 बजे शाम में अज्ञात अपराधियों ने एक अज्ञात व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की आपसी रंजिश का मामला है अपराधियों और मृतक के रांची के होने की संभावना है। घटनास्थल पर मृतक के शव से करीब 10 मीटर के दूरी पर लाल रंग के अपाची बाइक मिला है, जिसमें रांची का रजिस्ट्रेशन नंबर है।

घटनास्थल पर शव के बगल में 7.65एमएम पांच फायर खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। काला रंग का दो बैग, एक अपाची बाइक (JH 01CQ 3525) साथ ही नदी मे गिरा हुआ एक मोबाइल और हेलमेट भी मिला है। मृतक स्थानीय नहीं है। वह रांची का है। संदेह के आधार पर 2 लोगों को गिरफ्त में लिया गया है। मौके पर विचार एवं मुफस्सिल थाना पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse