धनबाद : चड़क पूजा के मेले में चाट खाते ही मची चीख पुकार

 

  • बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, इलाज के लिए अस्पताल में बेड पड़े कम

टीम एबीएन, धनबाद। जिले में मेले में चाट खाने के बाद एक के बाद करीब 100 लोग बीमार हो गएये। सभी को चक्कर और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। देखते ही देखते अस्पताल में मरीजों की बाढ़ आ गयी और अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड में भर गया। 

इमरजेंसी के बाहर फर्श पर चारों ओर मरीज ही मरीज थे। मरीजों में दो साल से लेकर बड़े बुजुर्ग सभी शामिल थे। हर कोई अपने करीबियों के इलाज के लिए दौड़ भाग कर रहा था। धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच में कुछ ऐसा ही हाल रहा।

इतनी संख्या में अचानक मरीजों के पहुंचने से हॉस्पिटल में बेड की कमी पड़ गयी। जिसके बाद प्रबंधन के निर्देश के बाद मरीजों का फर्श पर ही इलाज शुरू किया गया। किसी को इंजेक्शन लग रहे थे तो किसी को स्लाइन चढ़ाया जा रहा था। किसी को स्लाइन के लिए जब स्टैंड नहीं मिला तो परिजनों ने हाथों में स्लाइन की बोतल पकड़ ली और खुद अपने मरीज के लिए सही स्थान की तलाश में जुटे रहे।

पहले इलाज के लिए परिजन हुए आक्रोशित

छोटे-छोटे बच्चों को परिजन अपने गोद मे लिए हाथों में स्लाइन पकड़े नजर आये। अस्पताल में पूरी तरह पैनिक की स्थिति बनी रही। बीच-बीच में परिजन आक्रोशित होते भी नजर आये। परिजन पहले अपने मरीज का इलाज कराना चाह रहे थे। जिससे माहौल थोड़ा बिगड़ गया, लेकिन डॉक्टरों की टीम मरीजों को संभालने में जुटी रही और परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया।

चड़क पूजा का मेला घूमने गये थे सभी लोग 

मरीज के परिजनों से बात करने पर मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने बताया कि बलियापुर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ में चड़क पूजा के दौरान मेला लगा था। करमाटांड़ गांव के लोग मेला घूमने के लिए पहुंचे हुए थे। तभी मेला घूमने आए लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी और चक्कर आने लगे। धीरे-धीरे मेला घूमने पहुंचे बच्चे और बड़े-बुजुर्ग सभी बेचैन होने लगे।

सभी को चक्कर और उल्टी आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद मेले में अफरा-तफरी मच गयी। लोग अपने अपने मरीजों को लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचने लगे, जिसे जैसे समझ में आया, अपने लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचा।

चाट खाने से बिगड़ी सबकी तबीयत

बताया जा रहा है कि चाट चाउमीन के ठेले पर बेचे जा रहे चाट खाने के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ी है। तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में लोगों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल लाया गया। एसएनएमएमसीएच में डॉक्टरों की टीम लगायी गयी। सभी को सबसे पहले स्लाइन और इंजेक्शन की डोज दी गयी। 

एसएनएमएमसीएच के अलावे सैकड़ों मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सभी को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दर्जन भर मरीजों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse