कार्यकर्ताओं में जोश भरने आज रांची आयेंगे राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण

 

टीम एबीएन, रांची। राजद के झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण आज रांची आयेंगे। राजद के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि जयप्रकाश नारायण 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

वहां से मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला जायेंगे। विश्राम करने के बाद लगभग तीन बजे पलामू के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम डालटनगंज सर्किट हाउस में करेंगे। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को विश्रामपुर में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण जयप्रकाश नारायण करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse