लोहरदगा में कांग्रेस पार्टी का दावते इफ्तार आयोजित

 

  • जिले में आपसी सद्भावना बनी रहे : धीरज प्रसाद साहू 

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिला कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को राजेंद्र भवन में इफ्तार पार्टी की। मौके पर जिले की अमन चैन और सलामती के लिए दुआ मांगी गयी। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा छोटा सा जिला है, सदियों से यहां लोग अमन चैन से रहते आये हैं, लेकिन राजनितिक रूप से लोगों को हिंदू मुस्लिम के रूप में लड़ाया जा रहा है। उसके पहले सरना ईसाई कह कर लड़ाया गया था। 

जिले की जनता बहुत समझदार है जो लड़ाई नहीं बल्कि विकास चाहती है, जो शांति और सौहार्द से ही प्राप्ति हो सकता है। जिले के विकास का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। मौके पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ईद के साथ साथ होली दशहरा, बड़ा दिन, सरहुल में भी पार्टी का आयोजन करेंगी ताकि सभी धर्म के लोगों को समानता और सम्मान प्राप्त हो सके।

मौके पर राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व विधायक सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, अशोक यादव, रोहित उरांव, परियोजना पदाधिकारी अरुण सिंह, जिला अध्यक्ष सुखैर भगत, कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, पूर्व महासचिव अजय नाथ शाहदेव, नेसार अहमद, अलोक साहू, मोहन दुबे, विनय उरांव, जेएमएम जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अहमद, अनीश अहमद, असलम अंसारी, कुणाल अभिषेक, डॉ अइलीन, संगीता देवी, सानियारों उरांव, शंभु प्रजापति, मनोज प्रसाद, हरी भगत, जगदीप भगत, दीपक महतो, जुगल किशोर उरांव, तनवीर गौहर, शहीद आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse