लोहरदगा : पाखर में वन अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

 

  • आग से जंगल को बचाव हेतु लोगों को किया गया जागरूक

टीम एबीएन, लोहरदगा। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार के वन अग्नि सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम 2023 के तहत किस्को प्रखण्ड क्षेत्र के पाखर पंचायत अन्तर्गत वन परिसर पाखर झोंकपानी में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में लोहरदगा वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार, मुखिया फुलमनी देवी एवं समाजसेवी रंथु उरांव मौजूद रही। 

कार्यक्रम में लोगों को जंगल में आग नहीं लगाने एवं जंगलों को बचाने, अधिक से अधिक पौधा लगाने हेतू जागरूक किया गया। मौके पर डीएफओ ने कहा गया कि जंगल में चलते समय बीड़ी, सिगरेट को जलते हुए नहीं फेंकना चाहिए, क्योंकि अक्सर जंगलों में आग लगने का प्रमुख कारण यही है। इसके साथ-साथ यदि जंगल में कहीं आग दिखे तो उसकी सूचना अग्निशमन विभाग के साथ-साथ वन विभाग व पुलिस विभाग को देते हुए तत्काल सूचित करें। जंगल में महुआ चुनने के दौरान अक्सर आग लगा दिये जाते हैं। जिससे पेड़ पौधा के अलावे पशु पक्षियों को भी नुकसान होते हैं। 

आये दिन महुआ चुनने के दौरान वनों में आग लगाये जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के बावजूद आग लगायी जा रही है, जिसे रोकने की अपील करते हुए लोगों से कहा गया है कि जंगलों में आग नहीं लगाये एवं पता को झाड़ू लगाकर ब्रिक्वेटिंग प्लांट में बिक्री कर बेहतर आमदनी कमा सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse