टीम एबीएन, धनबाद। आज धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत बेंगनरीया पंचायत के आदिवासी बहुल गांव नयाडीह हांसागोड़ा गांव में ग्रामीणों के बीच उनके पशुधन विकास और आर्थिक स्वावलंबन मजबूती के लिए युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो और वार्ड संख्या 2 के प्रतिनिधि अनिल मुर्मू के प्रयास से ग्रामीणों के बीच बतख के चूजों का वितरण दर्जनों ग्रामीणों के बीच किया गया।
ताकि इस विकट परिस्थिति में भी ग्रामीणों को अपने पारिवारिक स्थिति आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ मजबूत हो सके। मौके पर युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो ने टुंडी और और धनबाद जिले के अधिकारियों को बहुत-बहुत आभार जताया।
मौके पर लाभुक सनातन सोरेन, दुर्जन मुर्मू, उपासी देवी, पानमुनी सोरेन, फुलमनी देवी, निशेदी देवी आदि दर्जनों ग्रामीणों के बीच बतख का वितरण किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse