एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यकारिणी की बैठक 18 अप्रैल, 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे हरमू रोड, किशोरगंज चौक स्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय में कार्याध्यक्ष तिलक राज मंगलम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए विनायकराव देशपांडे जी ने कहा विश्व हिंदू परिषद की समिति का मापदंड सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी होनी चाहिए। उन्होंने कहा 2024 में विश्व हिंदू परिषद का षष्टिपूर्ति (हीरक जयंती) वर्ष होगा। आज देश में 69,000 समितियां हैं, आगामी 1 वर्ष में 1,00,000 समिति गठन करने का लक्ष्य है।
देश के सभी 9725 प्रखंड की समिति पूर्ण करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा ईसाइयों का षड्यंत्र है जिससे हिंदू समुदाय के कुछ घटक को हम हिंदू नहीं है ऐसा कहने के लिए दुष्प्रचार कराया जा रहा है। इस दुष्प्रचार के बाद ही ऐसे समुदायों का मतानतरण हो, ऐसा प्रयास हो रहा है। ऐसे विषयों पर हिंदू समाज को सचेत होने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा विपरीत परिस्थिति में भी सकारात्मक सोच रखकर कार्य करने वाला कार्यकर्ता के निर्माण से ही हम देश को सफल बना सकते हैं तथा भारतीय पुरातन सांस्कृतिक अवधारणाओं को अजेय बना कर रख सकते हैं।
अयोध्या के भगवान श्री रामजन्मभूमि में बन रहे श्री रामलला मंदिर के संदर्भ में बताते हुए कहा श्री राम मंदिर देश का ही नहीं संपूर्ण विश्व के हिंदुओं का सांस्कृतिक, धार्मिक एवं अध्यात्मिक केंद्र होगा। यह मात्र मंदिर ही नहीं बल्कि यह राष्ट्र मंदिर के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा प्रत्येक प्रखंड में एक मंदिर को चयन कर हम आदर्श मंदिर बनाने का सार्थक प्रयास सभी कार्यकर्ताओं को करना चाहिए।
प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने बताया आगामी 1 वर्ष में झारखंड के सभी पंचायतों की समिति (खंड समिति) पूर्ण कर ली जायेगी, इसके लिए आगामी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रांत के सभी प्रखंड से प्रांत तक के पदाधिकारी अपने निवास क्षेत्र में कम से कम 2 समिति का गठन करने का लक्ष्य दिया गया।
कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ाने की दृष्टिकोण से प्रतिवर्ष प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होता है। इस वर्ष विश्व हिंदू परिषद प्रशिक्षण वर्ग चक्रधरपुर के करंजो स्थित विद्यालय में आगामी 21 मई से 31 मई तक होगा। इसी स्थान पर 24 मई से 31 मई तक बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग भी लगेगा। डॉ साहू ने बताया दुर्गा वाहिनी-मातृशक्ति का प्रशिक्षण वर्ग 4 जून से 10 जून तक रांची के धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में होगा, जिसकी तैयारियां चल रही है।
डॉ साहू ने बताया 22 एवं 23 अप्रैल को झारखंड प्रांत के सभी जिलों की बैठक होगी तथा 25 से 28 अप्रैल तक प्रांत की सभी प्रखंड की बैठक होगी। आगामी 29 मई को सीता नवमी के पावन अवसर पर प्रखंड स्तर में कार्यक्रम आयोजित की जायेगी।
बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष नेत्रगावँकर, सहमंत्री रामनरेश सिंह, सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत कोषाध्यक्ष मदन बागड़िया, मातृशक्ति प्रांत प्रमुख दीपारानी कुंज, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, धर्मप्रसार के प्रावर्तन प्रमुख अनूप यादव, सत्संग प्रांत प्रमुख गणेश शंकर विद्यार्थी, धर्म प्रसार प्रांत सहप्रमुख सच्चिदानंद देव, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, धर्म यात्रा महासंघ प्रांत प्रमुख डॉ कश्यप बालगोविंद, मार्गदर्शक मंडल के प्रांत संयोजक कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, विशेष संपर्क प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह, मनोज चंद्रवंशी, संजय चालक, मिथिलेश महतो, राजेश दुबे, विनय कुमार, कोलेश्वर टूडू, कुलदीप सिंह, जगदीश मंडल, विजय यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse