नंदिनी बनाम अमूल की लड़ाई में किसी के बहिष्कार की जरूरत नहीं : भूपेंद्र पटेल

 

  • कर्नाटक में नंदिनी बनाम अमूल की लड़ाई में कूदे गुजरात के सीएम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही सभी पार्टियां चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हुईं है। वहीं दूसरी ओर राज्य में अमूल और नंदिनी को लेकर भी राजनीति गरमाई हुई है। 

कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) गुजरात की अमूल कंपनी को प्रदेश में एंट्री देने का जमकर विरोध कर रही है। कर्नाटक में नंदिनी बनाम अमूल की लड़ाई के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बयान सामने आया है।

अमूल के बहिष्कार की कोई जरूरत नहीं
गुजरात के सीएम ने कहा कि दक्षिणी राज्य में अमूल के बहिष्कार की कोई जरूरत नहीं है। दोनों सहकारी दुग्ध उत्पादक संघों - नंदिनी और अमूल के बीच विवाद हाल में शुरू हुआ, जब अमूल ने घोषणा की कि वह बेंगलुरु में अपने दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति करेगा। पटेल ने कहा कि। मेरे विचार से अमूल का बहिष्कार करने की कोई जरूरत नहीं है। 

आप जो करना चाहते हैं, करते रहें। अगर अमूल कुछ छीन रहा हो, तो यह विरोध का विषय है। कर्नाटक में विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अमूल को दक्षिणी राज्य में अनुमति देकर नंदिनी को खत्म करना चाहती है।  

विपक्ष इस मद्दे पर राजनीति कर रहा है- कर्नाटक सीएम 
कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने अमूल और नंदिनी की ल़़ड़ाई के बीच कहा था कि अमूल ब्रांड को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम नंदिनी ब्रांड को देश में नंबर वन बनाने के लिए उसे और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धा बनायेंगे। विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर का कहना है कि राज्य में नंदिनी के अलावा करीब 18 ब्रांड लंबे समय से बेचे जा रहे हैं। क्या अमूल बीजेपी का ब्रांड है और नंदिनी कांग्रेस का ब्रांड है? कांग्रेस ने अमूल दूध और अन्य उत्पादों की बिक्री के खिलाफ राज्य में एक अभियान शुरू किया है।

हमें गुजरात मॉडल नहीं चाहिए- कांग्रेस 
कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा था कि नंदिनी अमूल से एक बेहतर ब्रांड है। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि हमारे अधिकार, हमारी जमीन, हमारी मिट्टी, हमारा पानी और हमारा दूध सुरक्षित रहे। मेरे किसानों को अच्छी कीमत मिलनी चाहिए। नंदिनी हमारी शान है। हमारे लोग वे नंदिनी से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें गुजरात मॉडल नहीं चाहिए। हमारे पास कर्नाटक मॉडल है। हमें अपने किसानों की रक्षा करने की जरूरत है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse