टीम एबीएन, रांची। राज्य में कोरोना धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में 43 नये मरीज सामने आये हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 197 पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के नए मामलों में रांची और गुमला में नौ-नौ, देवघर में आठ, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में चार, पलामू और रामगढ़ में तीन-तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) लोहरदगा और पाकुड़ में दो -दो और हजारीबाग में एक मरीज शामिल है। जबकि राज्य में कोरोना के 28 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में सबसे अधिक 63 केस रांची में एक्टिव है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse