रामगढ़ : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो सीआईएसएफ जवानों की मौत

 

रामगढ़ के पतरातू में हुआ हादसा

टीम एबीएन, रामगढ़। रामगढ़ के पतरातू थाना इलाके के रोड नंबर 4 के पास देर रात पैदल जा रहे सीआईएसएफ के दो जवानों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पतरातू थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच और दोनों जवानों को पीवीयूएनएल अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों सीआईएसएफ के जवानों को मृत घोषित कर दिया।

 पतरातू थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि रोड नंबर 4 के पास दो लोग खून से लतपथ पड़े हैं। सूचना मिलने के बाद तुरंत पतरातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को पीयूवीएनएल अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसा लग रहे है कि सीआईएसएफ के दोनों जवान मेन रोड में पैदल जा रहे थे, इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में दोनों जवान आ गये।

 हादसे के बाद किसी ने भी उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया और वे काफी देर तक वहीं पड़े रहे। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 थाना प्रभारी ने ये भी बताया कि फिलहाल ये जानकारी नहीं मिल पायी है कि हादसा किस वाहन से हुआ। हालांकि दोनों जवानों की पहचान कर ली गयी है। दोनों जवान केरल के बताये जा रहे हैं। उनके नाम पीवीयूएनएल सीआईएसएफ यूनिट में कार्यरत कांस्टेबल धर्मपाल और अरविंद एम के रूप में हुई है। दोनों की पहचान होने के बाद इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद सीआईएसफ के सीनियर कमांडेंट समेत अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse