राजधानी रांची में भी दिख रही स्टार्टअप की लहर

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। स्टार्ट अप की लहर रांची में भी हमारे प्रधानमंत्री के इस आह्वान के बाद भी कि रोजगार लेने वाले नहीं, देने वाले बनें के बाद देश में स्टार्ट अप  की लहर सी चल पड़ी। इस से रांची भी अछूता नहीं है। रांची में भी कई स्टार्ट अप, विशेषकर महिलाओं के द्वारा, आरंभ करने के समाचार आ रहे हैं। इसमें नया नाम कांता मोदी का है। 

वैसे तो शहर में कई बाल विद्यालय हैं जो बच्चों को स्कूल जाने से पहले अच्छे स्कूल में दाखिला की न सिर्फ तैयार करवाता है बल्कि उनको एक अच्छे नागरिक बनाने में ज्यादा ध्यान देता है। कांके डैम रोड में आरंभ किये गये लिटिल स्प्राउट्स के बारे में कांता मोदी बताती हैं कि इसमें छोटे छोटे बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए विश्व में प्रचलित नवीनतम सिद्धांतों का प्रयोग अपनाया जा रहा है। 

इसमें कांता मोदी का साथ उनका युवा बेटा शशांक मोदी भी है। शशांक नोएडा में एक बड़ी विदेशी कंपनी में अपनी नौकरी को पीछे रख अपने और अपनी मां के जुनून को सफल करने के लिए रांची में लिटिल स्प्राउट्स को सफल बनाने में लगे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse