टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2022- 24 के प्रशिक्षुओं के बीच छात्र परिषद् के लिए पदधारियों का चुनाव किया गया। चुनाव प्रक्रिया को वोटिंग के माध्यम से पूर्ण किया गया। जिसमें सबसे ज्यादा वोट पाकर उमेश कुमार दांगी (अध्यक्ष), राजन कुमार (महासचिव), खुशबू रानी (सांस्कृतिक सचिव) तथा मोहम्मद सोहेल अख्तर (खेल सचिव) बने। चयन प्रक्रिया शिक्षकों की निगरानी में हुई।
छात्र परिषद् चुनाव को संपन्न कराने में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा, मनीष कुमार पासवान, अजय कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार सिंह तथा चुन्नू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाविद्यालय के निदेशक श्री अविनाश सेठ व श्री मनीष कपसिमे तथा उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ बीसी स्वेन ने चयनित सभी पदधारियों को बधाई दी। संपूर्ण कार्यक्रम व्याख्याता संजीत कुमार सिंह की देखरेख में हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse