टीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया एवं प्रेरणा शाखा झुमरी तिलैया शाखा की नये सत्र 2023-24 की कमिटि का पदस्थापना समारोह 20 अप्रैल को शिववाटिका में आयोजित होगा। इस संबंध में दोनों शाखाओं की संयुक्त बैठक हुई।
बैठक में मायूम के अध्यक्ष राज पचीसिया सचिव आशीष जोशी, प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया, सचिव सारिका लडढा व पूर्व अध्यक्ष काजल गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थी। निर्णय लिया कि इस पदस्थापना समोराह में प्रांतीय अध्यक्ष अरूण गुप्ता, महामंत्री सार्थक अग्रवाल, प्रांतीय सहायक मंत्री अखिल सरावगी, प्रांतीय मंडल का उपाध्यक्ष वीनिता सिंघानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सभी पदाधिकारी अध्यक्ष, महामंत्री सहित पूरे टीम को पद व गोपनीयता का शपथ दिलायेगें। इस अवसर पर मंच और प्रेरणा शाखा के द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यक्रम के अलावा स्थानीय कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में बताया जायेगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अमृत धारा योजना के तहत कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।
मौके पर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्र्रेया केडिया, सचिव सारिका लडढा, परियोजना निर्देशक कागज गुप्ता, ममता बंसल ने कहा कि गर्मी को पानी को अमृत के सामान माना जाता है। मनुष्य पानी का संग्रहण कर लेता है। पक्षियों में तपती गर्मी में पानी के लिए यहॉ वहॉ भटना पडता है।
प्रेरणा शाखा का यह प्रयास है कि घरों के आस पास मिलने वाले परीयांदों का प्यास बुझाने में आम आवाम जुडे और छतों पर एक बर्तन में एक पानी रखें। जिसे पीकर पक्षियों प्यास मिटा सकें। इस मुहिम में एक कदम बढाने की जरूरत है और अपने छतों में पानी भरे बर्तन लागकर इस अभियान को गति देने की जरूरत है। 20 अप्रैल को मयूम के एवं प्रेरणा शाखा अस्थायी प्याऊ केन्द्र घड़ा लगाने एवं पानी पीने की शुरूआत करेंगे।
वहीं मंच के द्वारा लगाये गये स्थायी वाटर कुलर स्टेशन रोड हनुमान मंदिर, कोडरमा स्टेशन काली मंदिर एवं पुराना रेलवे फाटक के पास को साफ सफाई कर पुनः लोगों के पीने के पानी की समुचित व्यव्स्था की गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse