एबीएन सेंट्रल डेस्क। अतीक अहमद और अशरफ को पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उधर, उनके हत्यारों से भी पुलिस ने 17 घंटों तक पूछताछ की जिसमें 22 अहम सवाल पूछे गये।
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
प्रयागराज में में मेडिकल कॉलेज के पास पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अतीक अहम और अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे। उसी दौरान तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दोनों भाइयों को मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक तीनों हमलावर पत्रकार बनकर अतीक अहमद और अशरफ के करीब पहुंचे थे ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने इन तीनों हमलावरों को पकड़ लिया है। इनकी पहचान लवलेश, सनी और अरुण के तौर पर हुई है। अतीक और अशरफ पर अचानक हुए हमले से पुलिस भी हक्का बक्का रह गयी थी। हत्या के बाद रविवार को ही अतीक अहमद और अशरफ का पोस्टमार्टम हुआ और फिर उन्हें दफना दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse