टीम एबीएन, रांची। जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल से मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दिन राज्य के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आयेगी। यह राहत 21 और 22 अप्रैल तक जारी रहेगी।
इधर, राज्य में रविवार को पाकुड़ सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पारा 42.4 डिग्री पर रहा। वहीं मेदिनीनगर का पारा 41.7 और जमशेदपुर का 41.5 डिग्री पर रहा। रांची में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। रांची समेत राज्य के कई भागों में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि पिछले 24 घंटों में तापमान में एक डिग्री तक की कमी आयी है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में अगले तीन दिनों में पारा दो से तीन डिग्री चढ़ेगा, लेकिन उसके बाद मौसम में परिवर्तन होगा। 20 अप्रैल को मौसम में बदलाव होगा। हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
भीषण गर्मी के कारण सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, कार्मेल जूनियर, माउंट लिट्रा स्कूल सहित कई स्कूलों ने समय में बदलाव कर दिया है। सोमवार से स्कूलों का संचालन सुबह 6.30 बजे से 12.30 बजे तक होगा। स्कूल की ओर से रविवार को सभी अभिभावकों को नोटिस भेज दिया गया है। वहीं, कई स्कूलों का समय इस सप्ताह बदल सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse