टीम एबीएन, रांची। कांके थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में अमृत टोप्पो, सावन टोप्पो और अनुज टोप्पो शामिल है। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली, दो मैगजीन, तीन मोबाइल और एक महिंद्रा थार वाहन बरामद किया है।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रिंग रोड में लॉ कॉलेज से आगे दाहिने तरफ इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस (आईएचएस) के पास एक काले रंग के महिन्द्रा थार गाडी में चार-पांच व्यक्ति हथियार से लैश होकर डकैती की योजना बना रहे हैं।
एसपी ने बताया कि सूचना के बाद थाना प्रभारी कांके आभास कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर तीन अपराधी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों ने डकैती की योजना बनाने की बात स्वीकार की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse