टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड सचिवालय सेवा के 10 प्रशाखा पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इनमें पांच एसओ राज्यपाल सचिवालय के भी बदले गये हैं।
रविवार को कार्मिक विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार आज स्थानांतरित किये गये अधिकारियों में पांच राज्यपाल सचिवालय में भी पदस्थापित थे। इनके स्थान पर राज्यपाल सचिवालय में पांच नये प्रशाखा पदाधिकारियों की तैनाती भी की गयी है।
इनमें कुलदीप टूटी, राजर्षि हांसदा, कृष्ण कुमार भगत, रामाकांत मुंडा, विशाल कुमार मित्तल, अनुराग रवि कुजूर, कौशाल किशोर राय, रंजीत कुमार, सिदार्थ कुमार उपाध्याय और दीपक उरांव हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse