टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। चिलचिलाती धूप के कारण पारा चढ़ने लगा है। राज्य में 6 जिले ऐसे हैं जहां का पारा 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। वहीं, मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है।
30 अप्रैल तक हीट वेव का असर
मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने हीट वेव को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। साथ ही बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने खास कर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 दिनों तक उमस भरी स्थिति रहेगी और राजधानी रांची के अलावा गिरिडीह, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, बोकारो, धनबाद जिलों में 30 अप्रैल तक हीट वेव का असर कायम रहेगा।
मौसम विभाग ने गर्मी से बचने के लिए दिये टिप्स
दोपहर 11 से 3 के बीच बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें। अपना सिर ढक के कपड़े टोपी या छाते का प्रयोग करें। पर्याप्त पानी पीयें प्यास न लगने पर भी डिहाइड्रेशन से बचने के लिए यह जरूरी है। विशेषकर श्रमिक लोग सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप में काम करने से बचें। कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में निर्धारित करें। बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम का समय निर्धारित करें। जानवरों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर ही रखें। पौधे व फसलों में सिंचाई करें। हीट स्ट्रोक ही ड्रेस या हिट क्रैंप्स जैसी कमजोरी के लक्षणों को पहचानें। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो डॉक्टर के पास जायें। आंशिक बादल रहेंगे पर राहत नहीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse