टीम एबीएन, रांची। झारखंड में लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने वाली है। शनिवार 15 अप्रैल, 2023 को राज्य में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाये रहने से गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
वहीं, 16 अप्रैल से राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है। मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, बढ़ते तापमान के बीच शनिवार से लोगों को कुछ राहत मिलने वाली है।
शनिवार 15 अप्रैल, 2023 को राज्य में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 16 और 17 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 16 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं, 17 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भाग यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 18 और 19 अप्रैल को राज्य में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
वहीं, मौसम शुष्क रहेगा. इसके दूसरे दिन यानी 20 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse