धर्मनिरपेक्षता की रक्षा ही डॉ अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि : संजय पासवान

 

टीम एबीएन, कोडरमा। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर कोडरमा प्रखंड के लोकाई पंचायत के अंतर्गत बसधरवा में अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद राम ने बर्थ-डे केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत किया। जिसके बाद बाबा साहेब के चित्र पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जीतन राम व संचालन रघुनाथ कुमार दास ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि जाति उन्मूलन चाहने वाले, दलित मुक्ति के लिए पूंजीवाद और जातिगत भेदभाव के खिलाफ वैचारिक संघर्ष को जरूरी मानने वाले क्रांतिकारी समाज सुधारक संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर एक महामानव थे। 

आज जिन बच्चों के हांथों में किताब और कलम होना चाहिए, उनके हांथों में तलवार थमाया जा रहा है। आज धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करना ही डॉ भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगा। क्योंकि संविधान की मूल भावना धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत को कमजोर किया जा रहा है। हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर नफरत बांटा जा रहा है और समाज को विभाजित किया जा रहा है। 

आमलोगों की मूलभूत समस्या महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाया जा रहा है। निजीकरण के रास्ते आरक्षण को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। इसलिए हमलोगों को देश की आजादी, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करना होगा। 

सभा को दलित शोषण मुक्ति मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास, जगदीश राम, मुरली राम, सुरेंद्र राम, लेखराज दास, राजकुमार दास, हरीदेव साव, प्रकाश अम्बेडकर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse