झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री संग बनायी कोरोना से लड़ने की रणनीति

 

टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की। 

मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य में बढ़ते मामले और सरकार की तैयारियों से अवगत कराते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया जी को बताया कि वर्तमान में राज्य में 51 कोविड के मरीज है जो हल्के लक्षण के पाए गए है और होम आइसोलेशन में ही इलाजरत हैं। 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर है और नजर रखी हुई हैं, उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कोविड वैक्सीन, ब्लड सेपरेशन मशीन समेत अन्य संसाधनों का आग्रह किया। 

मौके पर निम्न बिन्दुओं पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा हुई : 

  • 9 अप्रैल को सभी डीसी, सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों और प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक 
  • 10 और 11 अप्रैल को सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में कोविड की तैयारियों को लेकर मॉकड्रील 
  • राज्य में कोविड टीकाकरण की समीक्षा का निर्देश 
  • सभी जिलों में आक्सीजन की उपलब्धता, बेड की उपलब्धता, मेडिसिन की उपलब्धता, आॅक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की समीक्षा 
  • राज्य के प्रत्येक अस्पताल में मानवबल, चिकित्सकों की उपलब्धता और पारा मेडिकल कर्मियों की उपलब्धता की समीक्षा 

मंत्री बन्ना गुप्ता ने निम्न मुद्दों को झारखंड की तरफ से रखा जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडवियाने सकरात्मक पहल करने का आश्वासन दिया : 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया जी से ब्लड सेपरेशन मशीन की अधिस्थापना की मांग 
  • आइसीएमआर से खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और पाकुड़ में कोविड जांच हेतु आरटीपीसीआर लैब की स्वीकृति के लिए अनुरोध 
  • धनबाद और जमशेदपुर में नये सरकारी नर्सिंग कॉलेज हेतु आग्रह 
  • पीएसए प्लांट के रख रखाव और मैन पावर को एनएचएम की राशि से निर्गत करने का आग्रह 
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से झारखंड को 50 हजार कोविड वैक्सीन देने का आग्रह

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse