टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू के औरंगाबाद-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मॉर्निंग वॉक के दौरान हाइवा की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मृतक रिटायर चौकीदार थे। दुर्घटना के बाद शव रोड पर बिखर गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नावाबाजार थाने को दे दी है।
जानकारी मिलते ही नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास एवं अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, एएसआई प्रदुम्न पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। बताया जाता है कि घटना के बाद हाईवा भाग गया। घटनास्थल पर हाइवा (जेएच 03 आर 2048) का पेपर गिरा पड़ा मिला है।
बरामद पेपर के माध्यम से ये जानकारी मिली है कि वाहन छतरपुर के रंजन कुमार सिंह का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा छतरपुर से मेदिनीनगर की ओर जा रहा था। इस दौरान ये घटना घटी है।
नावा बाजार पुलिस ने बिखरे शव को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच को भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने प्राथमिकी दर्जी नहीं करायी थी। घटना के बाद लोगों की भीड़ लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse