झारखंड : कई जिलों में आज मौसम शुष्क, कल हो सकती है बारिश

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज 07 अप्रैल को रांची समेत कई जिलों में शाम के समय आंशिक बादल और मौसम शुष्क रहा। राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान उच्चतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 

साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की नसीहत दी है और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। झारखंड के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में 8 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बाद 9 अप्रैल को भी दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में वर्षा और वज्रपात होने की आशंका है। तेज हवा चलने की भी आशंका है। 

बताते चलें कि पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया है। 

अगले 3-4 दिनों का हाल 

मौसम विभाग के अनुसार जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 10, 11,12 और 13 अप्रैल को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मेघ, गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना नहीं है। 

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी चेतावनी 

मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है। लोगों से सतर्कता बरतने की नसीहत दी है और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse