झारखंड में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 12 नये संक्रमित

 

टीम एबीएन, रांची। कोरोना की फिर से वापसी हो गयी है। वहीं, झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12 नये मामले सामने आये हैं, जिससे उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये सामने

विभाग द्वारा बीते बुधवार रात्रि जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटें में कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले सामने आये हैं, जिनमें से सर्वाधिक 5 मामले में लोहरदगा में और पूर्वी सिंहभूम जिले में 3 मामले सामने आये हैं। विभाग ने बताया कि आज की तिथि में राज्य में कोरोना संक्रमण के 51 रोगी उपचाराधीन हैं जबकि कुल 7 जिले कोरोना से प्रभावित हैं।

अब तक कुल इतने लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 442661 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 437278 ने इस संक्रमण को मात दी है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के कुल 1177 परीक्षण किये गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse