टीम एबीएन, रांची। रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र में घने जंगल के बीच बरगद के पेड़ पर एक 19 वर्षीय युवक का शव लटका पाया गया है। उसकी पहचान सुखराम टूटी के रूप में हुई है। वह इसी इलाके के दशम फॉल थाना क्षेत्र के डेढ़काडीह गांव का रहने वाला था।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या की गयी है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची लाया गया है। पुलिस के मुताबिक लाश गमछे के सहारे पेड़ से लटकी थी। कुछ ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग की परिणति बता रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। बुंडू के डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse