टीम एबीएन, रांची। दक्षिण कोरिया गणराज्य के मुंगयोंग शहर में एशिया हॉकी महासंघ की कांग्रेस सह चुनाव में हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने एशियन हॉकी महासंघ के इस चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर नामांकन किया, जिसमें वे निर्विरोध निर्वाचित हुए।
झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि राज्य के किसी खेल संघ के अध्यक्ष या सदस्य को विश्व के किसी महादेश के खेल संघ के उपाध्यक्ष बनाया गया हो। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि भोलानाथ सिंह को पुरे एशिया महाद्वीप के उभरता हुआ खेल प्रशासक एशिया महादेश अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड से विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैय्यब इकराम एवं एशियन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमिओ ओगुरा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड मिलने पर एएफएच के कांग्रेस में शामिल हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर के श्रीवास्तव एवं हॉकी इंडिया के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व खेल के 2 दिग्गज अगर एक साथ आकर इन्हें यह सम्मान से सम्मानित कर रहे हैं तो यह हम लोगों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।
एच एफ के इसी कांग्रेस में झारखंड, सिमडेगा की बेटी अंतररष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर आॅफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड (एशिया महादेश का उभरता हुआ सितारा) से सम्मानित किया गया, जिसके लिए उसे 1000 डॉलर नगद पुरुस्कार भी दिया गया। एशियन हॉकी के इस कांग्रेस में भोलानाथ सिंह को एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष निर्वाचित करने के साथ ही झारखंड की बेटी पूर्व अंतररष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिगन सोय को एशिया हॉकी महासंघ के एडवाइजरी समिति का सदस्य बनाया गया है। संभवत झारखंड के इतिहास में यह भी पहला ही अवसर होगा कि जब झारखंड के किसी खिलाड़ी एशिया महादेश के किसी खेल संघ के एडवाइजरी समिति में जगह मिली हो।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse