टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 26 मार्च के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम केंद्र रांची ने इसको लेकर पूवार्नुमान जारी किया है। वहीं इसके पूर्व शुक्रवार को रांची जिले के कुछ स्थानों पर अगले तीन से चार घंटे के अंदर मध्यम दर्ज की मेघगर्जन के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम केंद्र ने रांची में लोगों को वज्रपात से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है और किसानों से मौसम साफ होने तक खेत में नहीं जाने की अपील की है। अपने मौसम पूर्वानुमान में मौसम केंद्र रांची ने 25 मार्च को राजयभर में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है।
वहीं 26 मार्च यानि रविवार को राज्य के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में आसमान में बादल छाने, मध्यम दर्जे की मेघगर्जन, कुछ इलाकों में वज्रपात और तेज रफ्तार से हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है।
इन जिलों के लिए 26 मार्च के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं 27 और 28 मार्च को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए आसमान में बादल छाने, कहीं-कहीं वज्रपात, मध्यम दर्जे की मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse