टीम एबीएन, रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को होटवार के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।
खेलो इंडिया 10 का दम के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 18 वर्ष से कम की महिलाओं के लिए तीन किलोमीटर और 18 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित किया गया। तीन किमी दौड़ में सोनम कुमारी ने और पांच किमी की दौड़ में सुशांति कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता।
पांच किलोमीटर स्पर्धा में 11 और तीन किलोमीटर स्पर्धा में 143 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आम महिलाओं की भागीदारी नहीं दिखी। ज्यादातर प्रतिभागी जेएसएसपीएस कि प्रशिक्षु थे। हालांकि, ओरमांझी, मांडर और कुछ ग्रामीण इलाकों से बालिका खिलाड़ी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट दिया गया। प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कांके विधायक समरी लाल, डॉ मधुकांत पाठक, सतेंद्र सिंह, शिवेंदु दुबे, शिव कुमार पांडेय, प्रभाकर वर्मा, राम प्रसाद, संतोष कुमार, लक्ष्मण राम, श्याम कुमार, विकास कुमार, एमवी राव, धर्मेंद्र पासवान, शिव रमन, अग्नि मधुकांत पाठक, विनोद कुमार, एस के दत्ता, जेएसएसपीएस के प्रशिक्षक मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse