टीम एबीएन, रांची। पोस्टल पेंशनर्स एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि पोस्टमैनों के बकाये भुगतान को लेकर 20 मार्च को झारखंड के सभी मंडलों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
एसोसिएशन के सचिव एमजेड खान ने कहा कि पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम के भुगतान को लेकर उनके नेतृत्व में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल 27 फरवरी को दिल्ली में सहायक डायरेक्टर जनरल सीजीएचएस डॉ विनोद शर्मा से मिला था।
सीजीएचएस रांची की स्थिति से अवगत कराया गया और ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया और कहा कि एक माह के अंदर पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम की मंजूरी पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse