एबीएन सोशल डेस्क। दुनिया भर के चिकित्सकों का मानना है कि कई शोधों में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि खराब गुणवत्ता वाली नींद शरीर पर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कई गंभीर रोगों तथा समस्याओं का कारण बन सकती है।
अच्छी नींद की जरूरत सिर्फ हमारी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए ही नहीं होती है बल्कि मन को प्रसन्न व शांत रखने में भी इसकी बहुत अहम भूमिका होती है। लेकिन वर्तमान समय में कई स्वास्थ्यपरक व अन्य कारकों के चलते दुनियाभर में लोगों की स्लीप हेल्थ बहुत ज्यादा प्रभावित हो रही है।
ऐसे में 17 मार्च को दुनियाभर में मनाया जा रहा विश्व नींद दिवस एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा सकता है, जो लोगों को अच्छी नींद की जरूरत को लेकर जागरूक करने का एक मौका देता है। वहीं इस अवसर पर दुनिया भर में लोगों को अच्छी नींद पाने के उपायों से रूबरू करने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse