विराट धर्मसभा में कल दीक्षा देंगे पुरी के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

 

  • हरमू मैदान में विराट धर्मसभा को करेंगे संबोधित, 16 से 19 मार्च तक रांची में प्रवास

टीम एबीएन, रांची। गोवर्धन मठ पुरी के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती रेल मार्ग से गुरुवार सुबह रांची पहुंचे। अनुयायियों ने जगतगुरु शंकराचार्य का रांची रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती गुरुवार शाम चार बजे रांची के हरमू मैदान में विराट धर्मसभा को संबोधित किये। धर्मसभा में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखे। शंकराचार्य को सुनने के लिए झारखंड के कोने-कोने से हजारों लोग पहुंचे। जहां उन्होंने रांची के हिंदुओं में हिंदुत्व की ऊर्जा भरा।

पूर्व आइपीएस राजीव रंजन और कार्यक्रम के संरक्षक डॉ एचपी नारायण ने बताया कि झारखंड में चौथी बार स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का आगमन हुआ है।

उन्होंने बताया कि स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 16 से 19 मार्च तक रांची में रहेंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था सेल सिटी में की गयी है। रांची प्रवास के दौरान शंकराचार्य 17 और 19 मार्च को शंकराचार्य दीक्षा देंगे। 17 मार्च को सुबह में दीक्षा और शाम में वॉलीबॉल ग्राउंड में धर्मसभा का आयोजन होगा।

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती भारतवर्ष में घूम-घूमकर धर्मसभा के जरिये हिंदू समाज को एकजुट करने में लगे हैं। इसी उद्देश्य से शंकराचार्य रांची पहुंचे हैं। उन्होंने जुलाई 2021 में कहा था कि 2025 तक भारत हिंदू राष्ट्र बन जायेगा। इसी को लेकर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती देशभर में धर्मसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। 19 मार्च की भी सुबह सरला बिरला में ही दीक्षा कार्यक्रम से कइयों को लाभान्वित करेंगे। इसी दिन शाम को हटिया रेलवे स्टेशन से वे वापस लौट जायेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse