ग्लोबल वार्मिंग : सूखा और बाढ़ की घटनाओं में दिख रही तेजी

 

20 साल के प्राप्त डाटा पर किया शोध

एबीएन सेंट्रल डेस्क। धरती के कई हिस्सों में भीषण सूखा, अत्यधिक वर्षा और बाढ़ की घटनाओं में लगातार तेजी आ रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के नेचर वॉटर जर्नल में प्रकाशित नवीन अध्ययन में यह जानकारी सामने आयी है। 

अध्ययन में कहा गया है कि वैज्ञानिक धरती के गर्म होने और जलवायु परिवर्तन के चलते सूखे और बाढ़ की घटनाओं की निरंतरता और गंभीरता की भविष्यवाणी करते रहते हैं, लेकिन क्षेत्रीय और महाद्वीपीय पैमाने पर इसे साबित करना मुश्किल होता है।

नासा के दो वैज्ञानिकों के शोध ने पूर्व में किये गये अनुमानों और भविष्यवाणियों को पुख्ता कर दिया है। नासा के दो वैज्ञानिकों रोडेल व बेलिंग ली के नासा/जर्मन ग्रेस और ग्रेस-एफओ उपग्रहों के माध्यम से 2002 से 2021 तक 1,056 अत्यधिक बारिश व शुष्क घटनाओं के अध्ययन में यह जानकारी सामने आयी है। 

इन उपग्रहों से जल भंडारण विसंगतियों का पता लगाने के लिए पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र का मापांकन किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse