एबीएन बिजनेस डेस्क। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने अपने डिजिटल बदलाव में तेजी लाने के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ करार करने की मंगलवार को घोषणा की।
जेएलआर में औद्योगिक परिचालन की कार्यकारी निदेशक बारबरा बर्गमीयर ने एक बयान में कहा कि समझौते के तहत, टाटा टेक्नोलॉजीज कई विभागों से डेटा और जानकारी को एक ही स्रोत में लाकर खछफ के विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति श्रृंखला, वित्त और खरीद कार्यक्रम को बदलने के लिए एकीकृत उद्यम संसाधन योजना (ईआरपी) मुहैया करायेगी।
पहले चरण में जेएलआर ब्रिटेन की बुनियादी उत्पादन सुविधाएं शामिल होंगी। बाद में अन्य वैश्विक स्थानों के लिए समाधान मुहैया करवाये जायेंगे। बयान में कहा गया कि टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ भागीदारी हमारे मूल ईआरपी बुनियादी ढांचे में जल्द परिवर्तन लाने में मददगार होगी, जिससे प्रभावशीलता बढ़ सके और भविष्य के लिए आवश्यक दक्षता उपलब्ध हो सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse