एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 की तैयारी अपने अंतिम दौर पर पहुंच गयी है। इसी कड़ी में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का कैंप चेन्नई में हो रहा है, इस कैंप में सीएसके का हर खिलाड़ी जमकर मेहनत कर रहा है। इसी बीच टीम के कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो से एक बार फिर से साबित हो रहा है कि धोनी से बड़ा टी लवर और कोई नहीं है।
अभ्यास सत्र के दौरान चाय पीते हुए आये नजर : हाल में ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किआ था। इस वीडियो महेंद्र सिंह धोनी चाय पीते हुए नज़र आ रहे हैं। धोनी ने कई इंटरव्यू में चाय के प्रति अपने लगाव को लेकर बात की है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो चाय को कभी भी मना नहीं करते हैं।
हाल में ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी का एक बल्लेबाज़ी करते हुए वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में वो एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो बड़े-बड़े शॉट लगा रहे थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse