भारी हिमपात : सिक्किम में फंसे 900 सैलानियों के लिए बचाव अभियान जारी

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सिक्किम में भारी हिमपात के चलते लगभग 900 सैलानी रास्ते में फंस गए हैं। ये सभी 89 वाहनों से शनिवार शाम नाथुला और त्सोमगो झील से गंगटोक लौट रहे थे। पुलिस ने सेना के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 15 वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। 

सैलानी गंगटोक से 42 किलोमीटर दूर रास्ते में फंसे हैं। बर्फ को धीरे-धीरे साफ किया जा रहा है और सैलानियों को निकाला जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि कुछ सैलानियों को पास के सेना के शिविरों में रखा जा सकता है। पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही नाथुला और त्सोमगो झील के लिए पासी जारी करना बंद कर दिया था।

ट्रांसजेंडरों को रोजगार : गुवाहाटी स्टेशन पर खोला ट्रांस टी स्टॉल
उधर, भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक पहल के तहत गुवाहाटी स्टेशन पर अपनी तरह का पहला ट्रांस टी स्टॉल शुरू किया है, जिसे पूरी तरह से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य संचालित करेंगे। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता सब्यसाची डे ने कहा कि ट्रांस टी स्टॉल खोलने का फैसला समुदाय को सशक्त बनाने के लिए किया गया। एनईएफआर ने इस पहल के लिए ऑल असम ट्रांसजेंडर एसोसिएशन के साथ सहयोग किया है। गुवाहाटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रांस टी स्टॉल का उद्घाटन एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse