एच3एन2 : अलर्ट राज्य सरकार एक-दो दिनों में जारी करेगी एडवाइजरी

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कुछ राज्यों में एच3एन2 इंफ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार अलर्ट है। राज्य सरकार विभिन्न जिलों को एडवाइजरी जारी करने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का इंतजार कर रही थी। केंद्र ने शुक्रवार को इस वायरस की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार को गाइडलाइन भेज दी। अब राज्य सरकार की ओर से एक-दो दिनों में सभी जिलों को इस वायरस की रोकथाम को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी जायेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से राज्य सरकार को भेजे गए पत्र और गाइडलाइन में मौसमी इंफ्लूएंजा के सब वैरिएंट एच3एन2 वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों को इस वायरस के संक्रमण पर निगरानी बढ़ाने को कहा है। इसके तहत इंफ्लूएंजा जैसी बीमारी (आइएलआइ) या गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआइ) से पीड़ित मरीजों के उपचार को लेकर गाइडलाइन का पालन करने को क हा गया है। साथ ही दवा, आक्सीजन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अस्पतालों की तमाम तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते केस का भी जिक्र करते हुए इसपर भी नजर रखने का अनुरोध किया है। हालांकि, झारखंड में वर्तमान में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है। उन्होंने टेस्ट, ट्रैक, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन पर जोर दिया है।

बता दें कि भारत में एच3एन2 वायरस से हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस वायरस के लक्षण मौसमी फ्लू के समान होते हैं। बुखार, खांसी और बलगम समेत सांस की समस्या के लक्षण दिखाई देते है। कई मरीजों को शरीर दर्द, उल्टी या दस्त सहित अन्य समस्याएं भी होती हैं।

झारखंड में रिम्स, रांची और एमजीएम, जमशेदपुर में इसकी जांच की सुविधा पहले से उपलब्ध है। एच3एन2 इंफ्लूएंजा के संबंध में चिकित्सकों का कहना है कि यह एक प्रकार का फ्लू ही है। इससे सावधानी जरूरी है। बच्चों, बजुर्गों और गंभीर रोगियों को कोरोना की तरह ही विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse