रेलवे के निर्देश पर तपस्विनी एक्सप्रेस को चलाने पर सहमति बन गई है. गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद कोरोना काल से ही तपस्विनी एक्सप्रेस बंद थी और इसे लेकर लगातार यात्रियों की ओर से मांग की जा रही थी, क्योंकि पूरी जाने के लिए यह ट्रेन एक बेहतर यातायात का साधन है. हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने को लेकर लगातार यात्रियों की ओर से मांग की जा रही थी. यह ट्रेन पूरी के लिए हटिया से सीधी ट्रेन है और लॉकडाउन के बाद से ही यह स्थगित थी. इस ट्रेन के नहीं चलने से पूरी जाने वाले यात्रियों को कई परेशानियों का लगातार सामना करना पड़ रहा था. इसी कड़ी में हटिया पुरी स्पेशल ट्रेन 08451 2 अप्रैल से चलेगी. हटिया से शाम 4 बजे ट्रेन प्रस्थान करेगी. पुरी स्टेशन पर सुबह 6:10 पर यह पहुंचेगी. वहीं, पूरी-हटिया स्पेशल ट्रेन एक अप्रैल को पूरी से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन पूरी से रात 8:30 बजे रवाना होगी, जो हटिया 10:45 बजे पहुंचेगी.
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse