टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य के कई जिलों में छह मार्च को बादल छाये रहेंगे। इतना ही नहीं सात और आठ मार्च को बारिश की भी संभावना है। शेष दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
विभाग के अनुसार सबसे अधिक तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा केवीके में दर्ज किया गया। छह मार्च को राज्य के दक्षिण, पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में देखने को मिलेगा।
सात मार्च को राज्य के उत्तगर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती मध्यक भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका भी है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रांची, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
आठ मार्च को राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्कीर बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रांची, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse