राजधानी रांची में बर्ड फ्लू की दस्तक से दहशत

 

  • भोपाल के लैब से रिपोर्ट आने के बाद हरकत में आया पशुपालन विभाग 

टीम एबीएन, रांची। बोकारो के बाद अब राजधानी रांची के नगर निगम क्षेत्र में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पिछले दिनों राजधानी के करमटोली-ओल्ड जेल मोड़ के पास एक निजी कुक्कुट पालक के यहां अचानक मुर्गियों के मरने की खबर मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने सैंपल जांच के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट हाई सिक्यूरिटी एनिमल डिजीज डायग्नोस्टिक लैब भेजा था। जहां से मुर्गियों की मौत की वजह बर्ड फ्लू बतायी गयी है।

भोपाल के अत्याधुनिक सरकारी लैब से बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आ गया है। रांची के शहरी इलाके में एच5एन1 एवियन इंन्फ्लूएंजा वायरस से मुर्गियों की मौत की पुष्टि होने के बाद पशुपालन निदेशक चंदन कुमार ने रांची के डीसी को पत्र लिखा है और बर्ड फ्लू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए भारत सरकार के एक्शन प्लान के तहत कार्य योजना बनाने को कहा है।

पशुपालन निदेशक चंदन कुमार ने जिला पशुपालन अधिकारी कोई निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि रांची नगर निगम क्षेत्र में जेल मोड़ के पास बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एवियन इंन्फ्लूएंजा की डेली रिपोर्ट, पशुपालन स्वास्थ्य और उत्पादन संस्थान कांके के निदेशक को हर दिन शाम 5 बजे उपलब्ध करायी जाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse